top of page
IMG_20200705_113323_edited_edited_edited_edited.jpg

RANJANA CHOUDHARY

President

प्रिय मित्रों,
जैसा हम जानते हैं कि मंदार पर्वत बौंसी या बांका जिले का ही नहीं बल्कि समस्त बिहार या यूँ कहें कि भारत वर्ष का सांस्कृतिक और सामाजिक प्रतीक है।  हमारी संस्था मंदार विकास फॉउण्डेशन अपने आप में सांस्कृतिक और सामाजिक धरोहर को सहेजने के साथ साथ समाज कल्याण की ओर अग्रसर होने की प्रेरणा देता है। 
संस्था का उद्देश्य , “Step Towards Change” न सिर्फ सामाजिक विकास बल्कि आर्थिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक विकास की ओर हमें अग्रसर होने की प्रेरणा देता है। हमारा निरंतर प्रयास यही है कि जिस प्रकार मंदार पर्वत का उपयोग समुद्र को मंथन करने के लिए किया गया था, उसी प्रकार हमें MVF के  माधयम से हमारे क्षेत्र, जिला एवं  समस्त भारत के पिछड़े एवं वंचित तबके के लोगो को आतमनिर्भर बनाना है।मंदार विकास फाउंडेशन की स्थापना वर्ष २०१९ में इन्ही उद्देश्यों की पूर्ति के लिए किया गया है और मैं मानती हूँ कि बांका जिले का एक छोटा सा क़स्बा बहुत जल्दी बहुउद्देशीय बदलाव का अगुवा बनेगा। 
इन उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए संस्था के तत्वाधान में फ़िलहाल MVF लर्निंग सेंटर और MVF हॉर्टिकल्चर दो प्रोजेक्ट शुरू किये गए है। MVF लर्निंग सेंटर हमारे  क्षेत्र के बच्चों के लिए शैक्षणिक  एवं अन्य सर्वांगीण विकास का निशुल्क अवसर प्रदान करता है , वही MVF हॉर्टिकल्चर  संस्था को  आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास है।  आप सभी इस बात से अवगत होंगे की हमारे क्षेत्र की बहुत सारी महिलाएं भी स्वयं-सेवक के रूप  में संस्था से जुडी हैं।  हमारा प्रयास है कि इन महिलाओं को संस्था के माध्यम से आर्थिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक दृष्टिकोण से सबल बनाने के साथ ही आज जरुरत है कि देश की आधी आबादी यानि महिलाओं का हर क्षेत्र में सशक्तिकरण किया जाए जो देश के विकास का आधार बनेंगी।
भविष्य में संस्था के अंतर्गत और भी कई  विकास उन्मुख परियोजना शुरू करने की योजना है।  मुझे विश्वास  है की आपके सहयोग से मंदार विकास फाउंडेशन शीघ्र ही नई ऊंचाइयों को छुएगा। 
जय हिन्द ! जय भारत !

Mandar Vikas Foundation

Registered Office:

At – Bhaga, P.O. & P.S. – Bounsi, District – Banka (Bihar), PIN – 813104

Subscribe Form

Thanks for submitting!

bottom of page